मिल्कीपुर: कमल खिलेगा या साइकिल दौड़ेगी
उत्तर प्रदेश में 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने वाला है. मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर साल 2022 में हुए चुनाव में समाजवादी पार्टी के नेता अवधेश प्रसाद ने BJP उम्मीदवार गोरखनाथ को 12 हजार 923 वोटों से शिकस्त दी थी।
भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और बसपा ने तैयारी शुरू कर दी है. अयोध्या के मिल्कीपुर सीट से समाजवादी पार्टी के अवधेश प्रसाद के सांसद बनने से यह सीट खाली हुई है. बसपा ने रामगोपाल कोरी को उम्मीदवार बनाया है, जबकि सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस सीट को जिताने की जिम्मेदारी खुद ली है.
मिल्कीपुर विधानसभा सीट, का इतिहास काफी दिलचस्प रहा है। इस सीट पर होने वाले उपचुनाव में राम मंदिर निर्माण के बाद भी भाजपा के लिए जीत हासिल करना एक बड़ी चुनौती होगी।
भाजपा के लिए चुनौती
मिल्कीपुर सीट पर बीजेपी किस पर दांव लगाएगी, यह कहना अभी मुश्किल है लेकिन माना जा रहा है कि पासी समाज का कोई मजबूत चेहरा उतारकर बीजेपी यहां सपा का समीकरण बिगाड़ने की कवायद में जुटी है.भाजपा के लिए बड़ी चुनौती है मिल्कीपुर सीट
अयोध्या जिले में खाली हुई मिल्कीपुर विधानसभा सीट भाजपा के लिए काफी चुनौतीपूर्ण है। यहां का जातिगत समीकरण भाजपा के उलट दिखाई दे रहा है। वर्तमान में यहां के विधायक अवधेश प्रसाद पासी हैं जो अब सांसद बन गए हैं। यह सीट अभी सपा के कब्जे में है, यहां पर उपचुनाव होना है, लोकसभा चुनाव में अयोध्या सीट से हार के बाद, भाजपा के लिए मिल्कीपुर सीट को जीतना बहुत जरूरी है। इस सीट को भाजपा के खाते में डालने की जिम्मेदारी सीएम योगी आदित्यनाथ ने खुद ली है और अयोध्या का दौरा कर नाराज कार्यकर्ताओं को मनाने की कोशिश कर रहे हैं।
समाजवादी पार्टी की रणनीति
समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य अवधेश प्रसाद, जो 9 बार विधायक और 6 बार मंत्री रहे हैं, को उपचुनाव की जिम्मेदारी दी गई है। अवधेश प्रसाद अपनी साख बचाने और भाजपा को पटखनी देने के लिए रणनीति बनाने में लगे हैं।सपा के सूत्रों का दावा है कि पार्टी नहीं चाहती कि अवधेश प्रसाद के परिवार से कोई प्रत्याशी बने क्योंकि अगर उप-चुनाव में सपा सीट हारी तो लोकसभा चुनाव की जीत का स्वाद फीका हो सकता है. हालांकि सूत्र यह भी दावा कर रहे हैं कि अवधेश प्रसाद अपने बेटे के अलावा किसी और के नाम पर राजी नहीं हैं.
विधानसभा का जातीय समीकरण
मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल 340820 वोटर्स हैं, जिनमें पुरुष 182430 और महिला मतदाता 158381 हैं।
मिल्कीपुर विधानसभा का जातीय समीकरण देखें तो यह सीट दलित बाहुल्य है, इसी लिए यह सीट सुरक्षित कोटे में है, यहां पर 65 हजार यादव मतदाता हैं, 60 हजार पासी, ब्राह्मण 50 हजार, मुस्लिम 35 हजार, गैर-पासी दलित 50 हजार, मौर्य 8 हजार और क्षत्रिय 25 हजार, कोरी 20 हजार, चौरसिया 18 हजार, वैश्य 12 हजार, पाल 7 हजार हैं।
अब देखना होगा कि उपचुनाव में कौन सी पार्टी जीत हासिल करेगी और मिल्कीपुर विधानसभा सीट का भविष्य क्या होगा।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें