बीआईएस की ट्रेडर्स पर कोई बाध्यता नहीं, विरोध प्रदर्शन गुमराह करने वाला
आज जो फुटवियर पर बीआईएस का विरोध प्रदर्शन विवादित अध्यक्ष द्वारा किया गया हैं वह ट्रेडर्स और छोटे कारखानेदारो को गुमराह करने वाला था। आगरा शू फैक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष गागनदास रमानी ने कहा कि बीआईएस ना तो फुटवियर ट्रेडर्स पर लागू होता है ना ही छोटे कारखाने दारों पर चूंकि वित्तमंत्री ने इसकी बाध्यता उन बड़े उत्पादकों पर है जिनका वार्षिक टर्न ओवर 50 करोड़ से अधिक हैं
कार्यवाहक अध्यक्ष जय पुरासनानी ने कहा कि इसी लिये हम ट्रेडर्स को इसका विरोध नहीँ करना चाहिए था । जहाँ तक जीएसटी 5% कराने कें लिये पर्याप्त प्रयास फैडरेशन द्वारा किये जा चुके है हमारे प्रयास की जानकारी वित्तमंत्री महोदया को हैं और इस पर शीघ्र ही आगामी जीएसटी काउंसिल की बैठक में निर्णय लिया जा सकता है एक चीज के लिये जिसकी धमक ऊपर तक पहुंच चुकी है उसके लिये बार बार ज्ञापन विरोध की आवश्यकता नही हैं ।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें