प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान के चिकित्सक का शव मिलने से सनसनी
आगरा के बाह थाना क्षेत्र के बटेश्वर में स्थित प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान में एक चिकित्सक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी तब हुई जब एक महिला कर्मचारी संस्थान में पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया है
मृतक चिकित्सक योगेश कुमार (46) का शव शुक्रवार की सुबह 9:30 बजे संस्थान में पड़ा मिला। उनके सिर, गर्दन और पीठ पर चोट के निशान हैं। घटना की जानकारी तब हुई जब महिला कर्मचारी सीमा संस्थान में पहुंची और बाबा से दरवाजा खुलवाया। उन्होंने मृतक को देखकर रोना शुरू कर दिया और इसके बाद साथी कर्मचारियों को बुलाया।
पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है और फोरेंसिक टीम छानबीन में जुट गई है। बाबा को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। एसीपी बाह गौरव सिंह ने बताया कि छानबीन की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें