SMS जयपुर की डॉक्टर ने लिखा- मेरा रेप-हत्या हो सकती है:नहीं चाहती अगली निर्भया बनूं; मेल रेजिडेंट पर लगाए गंभीर आरोप
जयपुर के सवाई मान सिंह (SMS) मेडिकल कॉलेज की महिला रेजिडेंट डॉक्टर ने एक अन्य रेजिडेंट पर गंभीर आरोप लगाए हैं। रविवार देर रात डॉक्टर्स के ग्रुप में पहुंचे मैसेज के बाद चिकित्सा विभाग में हड़कंप मच गया है। मैसेज में लिखा था- मेरे साथ रेप और हत्या कुछ भी हो सकता है। मैं नहीं चाहती कि अगली निर्भया बनूं। यह मेरे मेडिकल जीवन में सबसे बुरा अनुभव रहा।
मैसेज में चौंकाने वाली बात लिखी थीं
प्रिंसिपल डॉक्टर दीपक माहेश्वरी ने बताया- उनके मोबाइल पर स्क्रीन शॉट आया था। इसे पढ़ा तो हैरान रह गए। एक महिला रेजिडेंट डॉक्टर की पोस्ट में कई चौंकाने वाली बात लिखी थी।
एसएमएस थाने में दी गई जानकारी
SMS मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल दीपक माहेश्वरी ने बताया- मुझे रविवार रात करीब 11 बजे इस घटना की जानकारी हुई। पोस्ट का स्क्रीन शॉट मिलने पर एसएमएस थाना सीआई को जानकारी भेजी गई। वह जांच कर रहे हैं। एडिशनल डीसीपी ईस्ट आशाराम चौधरी ने बताया- डॉक्टर दीपक माहेश्वरी की ओर से रात साढ़े 11 बजे एसएचओ एसएमएस को शिकायत मिली है

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें