9जुआरी अंदर कर्मचारी फरार,फड़ पर पुलिस को मिले 1.44 लाख रुपए
छोटे होटलों में आए दिन वैश्यावृत्ति या जुए की गतिविधियों को लेकर पुलिस कार्यवाही करती रहती है फिर भी होटल वाले इन कुकर्मों को कराने से बाज नहीं आते है
आज भी पुलिस ने थाना न्यू आगरा क्षेत्र के होटल सिटी इन में पुलिस ने जुआ खेलते हुए नौ लोगों को गिरफ्तार किया है।पकड़े गए 9 जुआरियों के पास से 1.44 लाख रुपए, ताश की गड्डी और नौ मोबाइल फोन बरामद किए। पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है।
एसीपी हरीपर्वत आदित्य कुमार ने बताया कि न्यू आगरा पुलिस को सूचना मिली थी कि अबुल उल्लाह दरगाह के पास स्थित होटल सिटी इन में जुआरी को जुआ खिलाया जा रहा है। इस सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए होटल पर छापा मारा, छापे की कार्यवाही होते ही होटल के कर्मचारी वहां से भाग गए।
एसीपी कुमार ने कहा कि सभी गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें