My News Network is a Agra based channel operated by PP Singh Chauhan who is into field of media since 30+ years. He has worked with several media brands like Aaj, Amarujala, Dainik Jagran , DLA and several other brands. This channel focuses on daily news, breaking news, articles and stories covering the area of Agra and Uttar Pradesh. This news blog also covers national news and articles based on national interest.

test

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

बुधवार, 3 जुलाई 2024

सिपाही से बाबा बने भोले बाबा पर यौन शोषण समेत पांच अन्य गंभीर मुकदमें दर्ज हैं

 

सिपाही से बाबा बने भोले बाबा पर यौन शोषण समेत पांच अन्य गंभीर मुकदमें दर्ज हैं
हाथरस का हादसा कोई दुर्घटना नहीं एक बड़ी साजिश है, 4 जून के बाद देश में मोदी सरकार बनने के बाद देश में आग लगने की धमकी का ही एक हिस्सा है। इसीलिए सैकड़ों घायलों और वहां बिछी लाशों के लिए राहत में जुटने के बजाय तथाकथित बाबा,भगदड़ की जगह से चोरों की तरह फरार हो चुका है।
बाबा का पुराना सियासी कनेक्शन भी सामने आया है. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश  यादव इस बाबा के सत्संग में शामिल होते रहे हैं. पिछले साल जनवरी में सपा मुखिया अखिलेश भी बाबा के सत्संग में शामिल हुए थें और सोशल मीडिया पर बाबा का गुणगान करते हुए एक पोस्ट भी शेयर किया था.
इस आरोप की पुष्टि एक तथ्य से कर लीजिए कि,इस बाबा के खिलाफ इंडी गैंग का कोई भी प्रवक्ता एक शब्द नहीं बोल रहा और सरकार तथा पुलिस के खिलाफ ज़हर उगलने में जुट गया है। जबकि यही इंडी गैंग हिंदू साधु संतों बाबाओं के खिलाफ ज़हर उगलने का कोई मौका नहीं चूकता।
भोले बाबा के काले कारनामों की परत खुल रही है. इन पर यौन शोषण समेत पांच अन्य गंभीर मुकदमें दर्ज हैं.
कोरोना के समय भी भोले बाबा का सत्संग कार्यक्रम विवादों में आया था. तब उन्होंने अपने सत्संग के लिए सिर्फ 50 लोगों के शामिल होने की अनुमति मांगी थी, लेकिन बाद में 50 हजार से ज्यादा लोग उनके सत्संग में आ गए थे. भारी भीड़ के चलते प्रशासनिक व्यवस्था चरमरा गई थी.
यूपी के हाथरस में भोले बाबा के सत्संग में आए 116 से ज्यादा श्रद्धालुओं की जान चली गई. शुरुआती जांच के बाद संत भोले बाबा के काले कारनामों की परत खुल रही है. इन पर यौन शोषण समेत पांच अन्य गंभीर मुकदमें दर्ज हैं.
आलीशान आश्रम में कर प्रवचन करता है नारायण साकार भोले बाबा
नारायण साकार उर्फ भोले बाबा अभी मैनपुरी के बिछुवां के आश्रम राम कुटीर में मौजूद हैं. श्रद्धालुओं की मौत के बावजूद भोले बाबा का यहां स्वागत हुआ. भोले बाबा का राम कुटीर में एक आलीशान आश्रम है, जो लगभग 21 बीघे में बना है. बाबा के स्वागत में अब भी आश्रम सजा है. बताया जा रहा है कि जल्‍द ही बोले बाबा की गिरफ्तारी हो सकती है. 
आयोजक देवप्रकाश का घर भीड़ ने घेरा
हाथरस जिले के सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव फुलराई में हुई सत्संग के दौरान भगदड़ के बाद सैकड़ों लोगो की मौत के बाद कार्यक्रम के आयोजक देव प्रकाश मधुकर के घर के बाहर स्थानीय लोगो ने आयोजक देव प्रकाश मधुकर और सत्संग के आयोजन में प्रवचनकर्ता सूरजपाल उर्फ भोले बाबा सहित 78 आयोजको के खिलाफ कार्रवाई की कर रहे मांग
हाथरस सत्संग में हुई भगदड़ में मौतों का मामला पहुंचा इलाहाबाद हाई कोर्ट
इलाहाबाद हाईकोर्ट में दाखिल की गई लेटर पिटीशन। अधिवक्ता गौरव द्विवेदी ने चीफ जस्टिस अरुण भंसाली को भेजा लेटर पिटीशन। लेटर पिटीशन में पूरी घटना की सीबीआई या न्यायिक जांच कराए जाने की मांग की गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages