रक्शंदा खान ब्यूटी एकेडमी की आड़ में धर्मांतरण एकेडमी चला रही थी,गिरफ्तार
मुरादाबाद स्थित लैक्मे एकेडमी नाम से फैशन इंस्टीट्यूट चलाने वाली रक्शंदा खान पर छात्राओं ने धर्मांतरण के लिए माइंडवॉश करने का आरोप लगाया गया था, इंस्टीट्यूट की दो हिंदू छात्राओं ने इस संबंध में जिले के कलेक्टर अनुज सिंह से मिलकर इसकी शिकायत की थी
रक्क्षंदा खान पिछले एक साल से विवादों में थीं। कानपुर के मुस्लिम युवक से शादी करके खुद हिंदू से मुस्लिम बनी सपना सिंह उर्फ रक्क्षंदा खान हिंदू लड़कियों को मुस्लिम लड़कों से दोस्ती और शादी के लिए उकसा रही थी। ब्यूटी एकेडमी में मेकअप के टिप्स देने के बजाए उस पर इस्लामिक जिहाद का पाठ पढ़ाने के आरोप हैं। पुलिस ने बीते दिन रक्क्षंदा और उसके पति शाहनवाज खान के खिलाफ 3 स्टूडेंट्स की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। SSP सतपाल अंतिल ने इस मामले की त्वरित जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश अधीनस्थों को दिए थे। जिसके बाद सिविल लाइंस पुलिस ने शुक्रवार को रक्क्षंदा और उसके पति शाहनवाज खान को गिरफ्तार कर लिया। जेल भेजने से पहले पुलिस ने दोनों ने सिविल लाइंस थाने में पूछताछ भी की।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें