My News Network is a Agra based channel operated by PP Singh Chauhan who is into field of media since 30+ years. He has worked with several media brands like Aaj, Amarujala, Dainik Jagran , DLA and several other brands. This channel focuses on daily news, breaking news, articles and stories covering the area of Agra and Uttar Pradesh. This news blog also covers national news and articles based on national interest.

test

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

शनिवार, 20 जुलाई 2024

यू पी की सियासत में ‘रानी’ की एंट्री? राजा से ‘जंग’ का लिया बड़ा संकल्प!


यू पी की सियासत में ‘रानी’ की एंट्री? राजा 1से ‘जंग’ का लिया बड़ा संकल्प!

उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेताओं में शुमार जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के मुखिया और कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह के एक ट्वीट से खलबली मच गई है. राजा भैया और उनके मुंह बोले देवर अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपालजी के साथ चल रहे विवाद को लेकर उन्होंने बड़ा संकल्प लिया है. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि वह जल्द ही सियासी मैदान में उतर सकती हैं.

दरअसल, राजा भैया अपनी पत्नी से तलाक मामले को लेकर बीते कुछ समय से काफी चर्चा में हैं. दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ चुका है. भानवी सिंह ने राजा भैया पर कई बड़े संगीन आरोप लगा चुकी हैं. मगर इन सब के बीच भानवी सिंह अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर फिर चर्चा में आ गई हैं.




भानवी सिंह ने एक्स पर लिखा-“कभी कभी सोचती हूँ जब रियासत, राजघरानों से संबंधित महिलाओं को अपने सम्मान, गरिमा की रक्षा के लिए इतना संघर्ष करना पड़ता है. सरकार से याचना करनी पड़ती है और एक आईओ भी किसी की शह पर धमकी भरी भाषा में बात कर सकता है तो आम महिलाओं के साथ क्या होता होगा? अपनी व्यक्तिगत लड़ाई मैं जरूर लड़ूंगी लेकिन महिला हितों के लिए बड़ी लड़ाई का भी संकल्प लेकर जल्द मैदान में उतरूंगी, उचित समय का इंतजार कीजिए.”

भानवी सिंह के ऐलान से सियासत गर्म

राजा भैया की पत्नी भानवी कुमारी सिंह के इस ऐलान से यूपी की राजनीति तेज हो गई है. साथ ही राजा भैया के समर्थकों में भी खलबली मच गई है. भानवी सिंह ने एक बड़ा संकल्प लेकर मैदान में उतरने की बात कही है. हालांकि यह मैदान राजनीति का होगा या फिर अपने इंसाफ की लड़ाई का… यह देखने वाली बात होगी.

राजा भैया के करीबी पर भी फर्जीवाड़ा का आरोप

इसके अलावा भानवी ने राजा भैया के करीबी एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह गोपाल पर भी फर्जी तरीके से अपनी कंपनी पर कब्जा करने को लेकर केस दर्ज कराया है. इस मामले को लेकर राजा भैया और उनकी पत्नी भानवी सिंह के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है. गौरतलब है कि राजा भैया की भानवी सिंह के साथ शादी साल 1995 में हुई थी. शादी के समय राजा भैया करीब 25 वर्ष के थे और भानवी सिंह की उम्र 20 वर्ष थी.







कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages