यूपी में पेपर लीक की समस्या को देखते हुए जल्द लागू होगा नया कानून।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सॉल्वर गैंग/पेपर लीक कराने जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के साथ ही कठोरतम कार्रवाई को दिए निर्देश। केवल सरकारी या वित्त पोषित शिक्षण संस्थान ही बनेंगे परीक्षा केंद्र। केंद्र वहीं बनेंगे, जहां हर कमरा होगा सीसीटीवी की नजर में। पेपर सेट होने से लेकर रिजल्ट तक पूरी प्रक्रिया में होंगे बड़े सुधार। हर पाली में दो या अधिक पेपर सेट बनाए जाएँगे। प्रत्येक सेट के प्रश्नपत्र की छपाई अलग-अलग एजेंसी का माध्यम से कराने के निर्देश। परीक्षा से पूर्व, परीक्षा के दौरान और परीक्षा के बाद शासन स्तर के शीर्ष अधिकारियों तथा एसटीएफ के संपर्क में रहेगा चयन आयोग
.jpeg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें