My News Network is a Agra based channel operated by PP Singh Chauhan who is into field of media since 30+ years. He has worked with several media brands like Aaj, Amarujala, Dainik Jagran , DLA and several other brands. This channel focuses on daily news, breaking news, articles and stories covering the area of Agra and Uttar Pradesh. This news blog also covers national news and articles based on national interest.

test

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

मंगलवार, 31 मई 2022

जिस Tractor '5911' पर गाना गाकर बने स्टार, उसी पर निकली अंतिम यात्रा

जिस Tractor '5911' पर गाना गाकर बने स्टार, उसी पर निकली अंतिम यात्रा

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला  को आज (मंगलवार) नम आंखों के साथ मानसा स्थित उनके गांव में अंतिम विदाई दी गई. अपने सिंगर की अंतिम यात्रा में हजारों की संख्या में फैन पहुंचे थे. सोशल मीडिया पर सिद्धू मूसेवाला के आखिरी पलों के कई वीडियो और फोटो वायरल हो रहे हैं, जिसमें सिंगर के पिता और मां को फूट-फूटकर रोते देखा जा सकता है. इन वीडियो को देखने के बाद आपका भी दिल पसीझ जाएगा. किसी माता-पिता के लिए 29 साल की उम्र में अपने जवान बेटे को खोने के दर्द से बड़ा कोई दर्द नहीं है.
रविवार शाम सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. जिसके बाद से ही देशभर में शोक का माहौल है. मंगलवार सुबर उनका शव परिवार वालों को सौंपा गया और इसी दिन सिंगर का अंतिम संस्कार किया गया. अपने बेटे को आखिरी बार देखने वाले सिद्धू के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है. सामने आई कई वीडियो में देखा जा सकता है कि उन्हें ढांढस बंधाना भी मुश्किल हो रहा है.
सिद्धू मूसावाला हमेशा अपनी मूछों का ताव दिया करते थे, सिंगर की ज्यादातर तस्वीरों में उनका हाथ मूछों पर ही देखा जा सकता है. आखिरी समय जब सिद्धू को विदा किया जा रहा था तो उनकी मूछों को पिता ने ताव दिया. भावुक कर देने वाले इस गमगीन पल का वीडियो भी सामने आया है जिसे देखकर आपकी आंखों में भी आंसू आ जाएंगे. वीडियो में देखा जा सकता है कि सिद्धू के शव के पास बैठे उनके पिता ने बेटे की मूछों को ताव दिया और माथा चूमा.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages