बेहद अशुभ होते हैं ये 3 पौधे, घर में आते ही छीन लेगी सुख-चैन, किस्मत और पैसा, लगाने से पहले जरूर विचार करें!
वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में लगे पेड़-पौधों का हमारे जीवन में खास महत्व होता है। पेड़-पौधों के बिना जीने की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। पेड़ पौधे लगाने से हमें सकरात्मक ऊर्जा मिलती तो है ही इसके साथ घर की खूबसूरती भी बढ़ जाती है। वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे पौधों का संकेत दिया गया है, जो घर में दुर्भाग्य लाते हैं। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, कुछ ऐसे पौधे हैं जिन्हें घर में लगाने से विनाश हो जाता है। इन पौधों को घर में लगाने पर घर में नकारात्मकता बढ़ने लग जाती है। तो आईये जानते हैं वास्तु के अनुसार कौन से पौधे घर में नहीं लगाने चाहिएं…
खजूर का पेड़वास्तु में इस पेड़ को लगाना काफी अशुभ माना गया है। वास्तु के अनुसार, खजूर का पेड़ लगाने से आपके उपर कर्ज बढ़ता जाता है। इसके साथ ही आपके हाथ में पैसा नहीं ठहरता है।
कांटेदार पौधे
घर या फिर ऑफिस में कभी भी कांटेदार पौधे नहीं लगाने चाहिए, क्योंकि इससे घर में तनाव का माहौल बना रहता है। गुलाब को छोड़कर आपको कैक्टस या फिर किसी अन्य आकर्षक दिखने वाले कांटेदार पौधे को घर में लगाने से बचना चाहिए।
इमली का पौधा
वास्तु के मुताबिक, इमली का पौधा आपके घर के लिए बहुत बुरा साबित हो सकता है। यह माना जाता है कि इसमें बुरी आत्माएं रहती हैं; इसलिए इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि इमली के पौधे को घर न लाएं।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. ये वेब साइट इसकी पुष्टि नहीं करती है.)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें