आगरा के ताजगंज क्षेत्र के होटल में खुर्जा की रहने वाली व्यवसायी युवती से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने बाह ब्लाक प्रमुख लाल सिंह समेत दो को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के खिलाफ युवती ने सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है।
पुलिस आरोपितों से घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है।
तीन महीने से युवती के संपर्क में था आरोपी
आरोपियों के चंगुल से छूटने के बाद युवती ने पुलिस को सूचना दी है। पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी बाह के ब्लॉक प्रमुख लाल सिंह तीन महीने से युवती के संपर्क में था। पुलिस को युवती के मोबाइल में लाल सिंह की वॉट्सऐप चैटिंग भी मिली हैं। इसके आधार पर सोमवार सुबह तकरीबन चार बजे पुलिस ने आरोपी को बाह के फरैरा गांव से गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी लाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें