भाजपा ब्रज क्षेत्र चिकित्सा प्रकोष्ठ समाज के अंतिम पायदान के व्यक्तियों के स्वस्थ जीवन के लिए सक्रिय है ब्रज क्षेत्र चिकित्सा प्रकोष्ठ सयोंजक डॉ हेमेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में समाज सेवा में लगकर अपने लक्ष्य पर केंद्रित है पिछले दिनों में रक्तदान शिविर सहित पंद्रह स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर आगरा में व पूरे ब्रज क्षेत्र में दो सौ चिकित्सा शिविर लगा चुकी है
आज प्रकोष्ठ द्वारा डॉ अनूप दीक्षित हॉस्पिटल के सहयोग से निशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया शिविर में डॉ अनूप दीक्षित द्वारा जनरल सर्जरी में अपेंडिक्स, पित्त की थैली,पाईल्स, आदि रोगों के ऑपरेशन , डॉ हेमेंद्र विक्रम सिंह वरिष्ठ होमोपैथ द्वारा जटिल रोगों का होम्योपैथिक उपचार ,डॉ गौरव मिश्र द्वारा दंत एवम मुंह रोग , डॉ निखिल गुप्ता द्वारा नेत्र रोग,मोतिया बिंद,काला पानी चश्मे का नंबर, डॉ विजय गुप्ताद्वारागठिया ,फ्रैक्चर एवम जटिल हड्डी रोग, डॉ नीरज शर्मा द्वारा नाक की हड्डी,सायनस, नाक जबड़े के ऑपरेशन,डॉ निधि दीक्षित बांझपन,बच्चेदानी के ऑपरेशन व स्त्री रोग से संबंधित चिकित्सा व डॉ आर के सिंह कंसल्टेंट फिजिसियन व डॉ रोहित जैन द्वारा परामर्श दिया । जीनोम पैथॉलजी के डॉक्टर पंकज नगाइच के अनुसार शिविर में मरीजो की जांचें विशेष रियायती दरों पर की जाएंगी
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें