My News Network is a Agra based channel operated by PP Singh Chauhan who is into field of media since 30+ years. He has worked with several media brands like Aaj, Amarujala, Dainik Jagran , DLA and several other brands. This channel focuses on daily news, breaking news, articles and stories covering the area of Agra and Uttar Pradesh. This news blog also covers national news and articles based on national interest.

test

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

मंगलवार, 10 अगस्त 2021

गर्भवती महिलाओं के लिए सुरक्षित है कोविड वैक्सीन लगवाना

 


गर्भवती महिलाओं के लिए सुरक्षित है कोविड वैक्सीन लगवाना
आगरा,10 अगस्त
कोविड-19 का टीका अब गर्भवती महिलायें भी लगवा कर कोरोना से सुरक्षित हो सकती हैं। होटल पुष्प विला में गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण कराने के संबध में आयोजित कार्यशाला में विश्व स्वास्थ्य संगठन की टीम के चिकित्सकों ने गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण संबधी जानकारी दी।   कार्यशाला की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव ने की।
गर्भवती को भी कोविड संक्रमण का खतरा
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजीव कुमार वर्मन ने बताया कि कोविड संक्रमण का खतरा गर्भवती को भी है । इसके लिए अब गर्भवती महिलाओं का भी कोविड-19 टीकाकरण शुरु हो गया है। अधिकतर गर्भवती में एसिम्टोमेटिक या हल्के लक्षण दिख सकते हैं । हल्के लक्षणों के बावजूद संक्रमण से उनके स्वास्थ्य को गंभीर खतरा हो सकता है जो गर्भस्थ शिशु की सेहत पर असर डाल सकता है । गर्भवती को कोविड संक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए उनके टीकाकरण की सलाह दी जाती है।
गर्भवती महिलाएं कोविन पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकती हैं या टीकाकरण केंद्र पर जाकर वॉक इन रजिस्ट्रेशन करा सकती हैं।
विश्व स्वास्थ संगठन द्वारा आयोजित कार्यशाला में डब्लूएचओ के एसएमओ डॉ. बीएस चंदेल, फील्ड मॉनिटर राजेंद्र बरुआ, जितेंद्र चाहर, योगेंद्र, यूनिसेफ की डीएमसी अमृतांशु राज, मधुमिता मौजूद रहे।
टीकाकरण जरूर कराएं
डीआईओ ने बताया कि गर्भावस्था के दौरान कोविड-19 का टीका कभी भी लगवाया जा सकता है, इसे जल्द से जल्द लगवाना चाहिए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपलब्ध कराये गये कोविड वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित हैं और टीकाकरण गर्भवती को संक्रमण से बचाव करता है । दूसरी दवाओं की तरह, वैक्सीन के एडवर्स इफेक्ट हो सकते हैं, जिसका बहुत ही हल्का प्रभाव होता है । वैक्सीन लेने के बाद हल्का बुखार या इंजेक्शन लिये स्थान पर दर्द तथा दो से तीन दिन अस्वस्थ महसूस किया जा सकता है ।  
गर्भवती कोविड प्रोटोकॉल का पालन जरूर करें
गर्भवती को टीकाकरण के बाद भी सुरक्षा के सभी उपाय अपनाने चाहिए । इनमें सबसे महत्वपूर्ण कोविड अनुरूप व्यवहार है, जिनमें नियमित रूप से मास्क लगाना, हाथों को धोना और भीड़भाड़ वाली जगहों पर शारीरिक दूरी अपनाने का विशेष ख्याल रखा जाना चाहिए ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages