![]() |
| वार्षिक चिकित्सीय कार्ड का लोकार्पण करते राज्यमंत्री उदयभान सिंह,साथ है डॉक्टर हेमंत बंसल |
आनंद मंगल हॉस्पिटल देगा मात्र ₹499 में पूरे साल की ओपीडी ...
आगरा,10 अगस्त,
आनंद मंगल हॉस्पिटल कमला नगर आगरा द्वारा जन कल्याण हेतु प्रारंभ की गई वार्षिक चिकित्सीय परामर्श कार्ड की योजना का लोकार्पण माननीय राज्य मंत्री श्री उदय भान सिंह द्वारा किया गया।
उपरोक्त योजना के माध्यम से कि मात्र ₹499 में 1 वर्ष तक मरीजों को ओपीडी में डॉ. हेमंत बंसल (एमडी, फिजीशियन ) एवं डॉ. स्मिता राघव (डीएनबी, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ) द्वारा देखा एवं परामर्श दिया जाएगा I एक बार मेंबरशिप लेने के बाद 1 वर्ष तक अन्य कोई भी फीस मरीजों से नहीं ली जाएगी l आनंद मंगल अस्पताल का उद्देश्य समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अच्छी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंचाना है एवं इसी उद्देश्य के चलते यह योजना प्रारंभ की गयी है l इस संदर्भ में डॉ. हेमंत बंसल का कहना है कि आगरा एवं आसपास के क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में निजी अस्पतालों का एक महत्वपूर्ण योगदान है
आनंद मंगल अस्पताल जनकल्याण एवं सर्वश्रेष्ठ चिकित्सीय सेवाएं प्रदान करने के लिए तत्पर है l
डॉ. स्मिता राघव ने बताया कि पहले चरण में 11000 कार्ड बनवाने का लक्ष्य रखा गया है,इस सुविधा के माध्यम से अधिक से अधिक लोग समय पर डॉक्टर से परामर्श ले सके तथा रोग का निदान पा सके।मध्यमवर्गीय एवं गरीब तबके के लोगों के लिए बहुत उपयोगी सिद्ध होगी I
माननीय राज्यमंत्री श्री उदय भान सिंह ने इस योजना का लोकार्पण करते हुए आनंद मंगल अस्पताल के मैनेजमेंट को बधाई दी एवं जन कल्याण के लिए एक अत्यंत लाभकारी योजना बताते हुए इस बात पर भी जोर दिया कि यह योजना वसुदेव कुटुंबकम के सिद्धांत को चरितार्थ करती है और आने वाले समय में मध्यमवर्गीय एवं गरीब तबके के लोगों के लिए बहुत उपयोगी सिद्ध होगी I
अस्पताल प्रबंधतंत्र ने बताया कि कार्ड बनवाने हेतु कोई भी व्यक्तिगत रूप से अस्पताल आकर या फोन करके संपर्क कर सकता है I

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें