My News Network is a Agra based channel operated by PP Singh Chauhan who is into field of media since 30+ years. He has worked with several media brands like Aaj, Amarujala, Dainik Jagran , DLA and several other brands. This channel focuses on daily news, breaking news, articles and stories covering the area of Agra and Uttar Pradesh. This news blog also covers national news and articles based on national interest.

test

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

बुधवार, 14 जुलाई 2021

पासवर्ड के बिना भी WiFi कर सकते हैं कनेक्ट, जानें तरीका

 



अगर आपके पास एक्टिव इंटरनेट  नही है या आप पास वर्ड भूल गए है तो एक ट्रिक का इस्तेमाल कर आप आप इंटरनेट का प्रयोग कर सकते है।कोविड काल से  हमारी जिंदगी में ज्यादातर काम इंटरनेट पर वर्क फ्रॉम होम से लेकर ऑनलाइन सुविधाओं का फायदा उठाने तक के लिए इंटरनेट का होना बहुत जरूरी गया है। इंटरनेट के लिए कुछ लोग मोबाइल डेटा या फिर वाईफाई का उपयोग करते हैं। हालांकि, मोबाइल डेटा की तुलना में वाई-फाई अधिक पॉकेट फ्रेंडली है इसमें इंटरनेट की स्पीड भी ज्यादा होती हैऔर इससे हमारा काम आसान हो जाता है।बता दें कि ज्यादा डेटा और बेहतरस्पीड के लिए वाई-फाई का इस्तेमाल ज्यादातर लोग करना पसंद करते हैं।आज हर वाईफाई कनेक्शन  सिक्योर्ड  होता है जिसका एक पासवर्ड होता है, जिसे अपने फोन या लैपटॉप पर डालने के बाद ही कनेक्ट किया जा सकता है। कई बार हम वाईफाई का पासवर्ड भूल जाते हैं और दोबारा पूछना नहीं चाहते हैं। ऐसे में वाईफाई फोन या लैपटॉप को कनेक्ट करना मुश्किल हो जाता है। हालांकि एक तरीका है, जिससे आप वाईफाई को अपने सिस्टम से कनेक्ट कर सकते हैं, वो भी बिना किसी से पूछे

होनी चाहिए QR कोड की जानकारी

आजकल हर किसी के पास स्मार्टफो है, ऐसे में आप QR कोड से अच्छी तरह वाकिफ होंगे। क्यूआर कोड की मदद से आप वाईफाई से कनेक्ट कर पाएंगी और आपको पासवर्ड की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। आजकल ज्यादातर लोग इस ट्रिक को आजमा रहे हैं। वहीं आप चाहें तो कुछ ऑनलाइन साइट्स की मदद से वाईफाई के नाम और पासवर्ड को QR कोड में बदल सकते हैं। zxing.appspot.com और www.qrstuff.com आदि हैं, जिसकी मदद से आप कर सकती

ऐसे QR कोड के जरिए डिवाइस को वाईफाई से करें कनेक्ट

  • सबसे पहले आप zxing.appspot.com या फिर wwW.qrstuff.com किसी भी एक वेबसाइट पर जाए और वहां वाई-फाई नेटवर्क और वाईफाई लॉगिन ऑप्शन को क्लिक करें।
  • इसके बाद आपको SSID सेक्शन में जाकर वाईफाई का नाम टाइप करना होगा। इसके बाद पासवर्ड टाइप करें और नेटवर्क टाइप को सेलेक्ट करें।
  • इसके बाद आएगा जेनरेट या डाउनलोड QR कोड, इस पर क्लिक करें।
  • QR कोड का प्रिंट निकलने के बाद आपको अपने फोन को कनेक्ट करना होगा। स्कैन होते ही वाईफाई आपके स्मार्टफोन से कनेक्ट हो जाएगा और आप आसानी से इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages