नेटवर्किंग साइट्स के जमाने में सबसे ज़्यादा प्रभावी व पॉपुलर ट्विटर है क्योंकि यहां आम नागरिकों से लेकर सेलेब्रिटी, राजनीतिक नेता, NGO और तमाम मीडिया संस्थान मौजूद हैं। अपने देखा होगा कि आम-लोगों को छोड़ कर लगभग सभी के अकाउंट पर ब्लू टिक होता है, लेकिन क्यों?
क्या आपके अकाउंट पर ये टिक नहीं आ सकता?
तो आपको बता दें कि ब्लू टिक आपके अकाउंट पर बिल्कुल आ सकता है लेकिन उसके लिए एक नियमित प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है,
ब्लू टिक का मतलब आखिर होता क्या है?
आप जब भी ट्विटर चलते होंगे तो कई एकाउंट पर ब्लू टिक लगा हुआ ज़रूर देखते होंगे। ब्लू टिक अक्सर आपने सेलेब्रिटी या किसी नेता के अकाउंट कर देखा होगा। आपको बता दें कि ब्लू टिक का मतलब होता है कि यह अकाउंट Verified है यानी ट्विटर उसे verified कर चुका है। साथ ही यह टिक बताता है कि यह अकाउंट रियल है। इसको कोई Fake इंसान नहीं चला रहा है।
साथ ही, आप यह भी जान लें कि ट्विटर पर दो तरह के अकाउंट होते हैं एक वह अकाउंट जो वेरिफाइड होते हैं इसलिए उनपर ब्लू टिक नज़र आता है। वहीं, दूसरी ओर non verified एकाउंट होते हैं जिसपर ब्लू टिक नहीं होता है। आम लोग ज़्यादातर नॉन वेरिफाइड अकाउंट का इस्तेमाल करते हैं और सेलिब्रिटी, नेता, पत्रकार या कोई नामी व्यक्ति वेरिफाइड अकाउंट का इस्तेमाल करते हैं।
ब्लू टिक की पूरी प्रक्रिया
1- आपका ट्विटर हैंडल उसी नाम से होना चाहिए, जो आपका असली नाम है यानी फेक नहीं होना चाहिए।
2. आपका मोबाइल नंबर ट्विटर से वेरीफाई होना चाहिए अगर नहीं हैं तो verify कर लें ।
4. साथ ही, आपका ट्विटर पर डिटेल biodata होना चाहिए।
5. आपकी असली प्रोफाइल पिक्चर लगी होनी चाहिए क्योंकि यह अकाउंट वेरिफाइ कराने के लिए बहुत जरूरी है। कई लोग सोशल नेटवर्किंग साइट पर अपनी रियल प्रोफाइल पिक्चर यूज नहीं करते हैं, तो आप ऐसा ना करें।
6. आपकी Date Of Birth फेक नहीं होनी चाहिए, बिल्कुल सही हो।
7. साथ ही आपके ट्विटर हैंडल की सेटिंग "Public" होनी चाहिए अगर प्राइवेट अकाउंट हुआ हो आपकी Request रद्द हो जाएंगी।
8. इसके साथ ट्विटर पर आपका छोटा-सा परिचय डला हुआ होना चाहिए। परिचय में आप अपने बारें में कुछ भी डाल सकते हैं जो आपको पसंद हो।
9. आपके तमाम आई-डी कार्ड की स्कैन कॉपी होनी चाहिए और उन्हें सरकारी मान्यता प्राप्त हो ताकि जब आप Apply करें तो उसे आसानी से पोस्ट कर सकें।
अगर आपके पास यह तमाम चीज़ें है तो आप verification.twitter.com पर जाकर वेरिफिकेशन का फॉर्म भर सकते है। फॉर्म भरने के कुछ दिन बाद अपने पास एक वेरिफिकेशन मैसेज आएगा फिर इसके बाद आपका अकाउंट verified हो जाएगा और उसपर खुद ही ब्लू टिक आ जाएगा।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें