![]() |
कारोबारी ने किया सुसाइड, सुसाइड नोट में चार सटोरिए के नाम,पुलिस ने चिता से शव को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
जानकारी के अनुसार,आगरा के बल्केश्वर स्थित मेनका पैलेस निवासी 38 साल के रविकांत गुप्ता ने सोमवार को बल्केश्वर स्थित टीलेश्वर मंदिर पर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया, इसकी जानकारी होने पर परिजन रविकांत गुप्ता को लेकर बीएम हॉस्पिटल पहुंचे, वहां से परिजन एसएन लेकर पहुंचे लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी।
अंतिम संस्कार रोक कर शव को चिता से उठवाया
मंगलवार सुबह बल्केश्वर घाट पर अंतिम संस्कार किया जा रहा था, इसी दौरान पुलिस पहुंच गई और शव को चिता से उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
सुसाइड नोट में सटोरियों के नाम
रविकांत गुप्ता के परिजनों का आरोप है कि सुसाइड नोट में चार सटोरियों के नाम लिखे हुए हैं, इनके चलते ही सुसाइड किया है। हालांकि, अभी पुलिस जांच में जुटी हुई है।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें