प्रमोद अग्रवाल को ज्योतिष में योगदान के लिए मिली अंतर्राष्ट्रीय सदस्यता,
संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएसए) के सर्वश्रेष्ठ ज्योतिष फोरम "इंटरनेशनल एस्ट्रोलॉजी फैडरेशन (आईएएफ)" द्वारा ज्योतिष और वास्तु के क्षेत्र में अग्रणी लेखक एवं सलाहकार के रूप में उल्लेखनीय योगदान के लिए श्री नगर कॉलोनी, दयालबाग निवासी प्रमोद कुमार अग्रवाल को आजीवन एडवांस्ड सदस्यता प्रदान की गई है। इससे पहले भी प्रमोद अग्रवाल को विभिन्न ज्योतिष सम्मेलनोें में ज्योतिष दिग्विजयी, ज्योतिष कौमुदी और वास्तु आचार्य के सम्मान से नवाजा जा चुका है।
प्रमोद अग्रवाल ने वाराणसी के एक प्रतिष्ठित ज्योतिष संस्थान से ज्योतिष विद्या विशारद, ज्योतिष धन्वंतरि और वास्तु आचार्य में प्रशिक्षण प्राप्त किया है और वर्तमान में देश के प्रमुख समाचार पत्र व पत्रिकाओं में धर्म,आध्यात्म, ज्योतिष और वास्तु से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर निरंतर लेखन और परामर्श कार्य के साथ-साथ विधि एवं पत्रकारिता से भी जुड़े हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें