मेट्रो के ऑफिस में लगी आग
उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले में शुक्रवार को नोएडा मेट्रो रेल के ऑफिस में आग लगने से हड़कंप मच गया। ऑफिस में लगी आग से आसपास की बिल्डिगों में लोग सहम गए। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तेजी से मौके पर पहुंचीं। आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी हो सकती है।
जानकारी के मुताबिक, नोएडा के सेक्टर-29 में मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन का भवन स्थित है। मीडिया क्लब का ऑफिस भी इसी बिल्डिंग में है। शुक्रवार को इसी बिल्डिंग की सबसे ऊपरी मंजिल पर अचानक आग लग गई। लपट और धुआं देखकर आसपास की बिल्डिंगो में दहशत फैल गई। फायर ब्रिगेड को तुरंत सूचना दी गई, जिसके बाद आनन-फानन में दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग बुझाने की कोशिश की जा रही है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें