My News Network is a Agra based channel operated by PP Singh Chauhan who is into field of media since 30+ years. He has worked with several media brands like Aaj, Amarujala, Dainik Jagran , DLA and several other brands. This channel focuses on daily news, breaking news, articles and stories covering the area of Agra and Uttar Pradesh. This news blog also covers national news and articles based on national interest.

test

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

सोमवार, 21 जून 2021

अनिल अंबानी ग्रुप के शेयरों को लगे पंख, 3 महीने में 1000 फीसदी बढ़ा मार्केट कैप


कर्ज में डूबे उद्योगपति अनिल अंबानी (Anil Ambani) की अगुवाई वाले रिलायंस ग्रुप (Reliance Group) का मार्केट कैप 3 महीने से भी कम समय में 1,000 फीसदी से अधिक बढ़ चुका है। मार्च में ग्रुप का मार्केट कैप 733 करोड़ रुपये था जो मई में 3,890 करोड़ रुपये और 18 जून को 7,866 करोड़ रुपये पहुंच गया। पिछले 20 दिनों में ग्रुप की कंपनियों रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर (Reliance Infrastructure), रिलायंस पावर (Reliance Power) और रिलायंस कैपिटल (Reliance Capital) का मार्केट कैप दोगुना से अधिक हो चुका है।

रिलायंस पावर का मार्केट कैप 4,446 करोड़ रुपये रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर का मार्केट कैप 2,767 करोड़ रुपये और रिलायंस कैपिटल का मार्केट कैप 653 करोड़ रुपये है। इससे इन तीन कंपनियों के 50 लाख से अधिक रीटेल निवेशकों को फायदा हुआ है। रिलायंस ग्रुप देश में रीटेल निवेशकों को सबसे बड़ा परिवार है। रिलायंस पावर में करीब 33 लाख, रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर में 9 लाख और रिलायंस कैपिटल में करीब 8 लाख रीटेल निवेशक हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages