नित्यानंद और उसका देश कैलासा
नित्यानंद ध्यानपीठम का संस्थापक यह स्वयंभू बाबा अमेरिका की शिष्या के साथ बलात्कार करने का आरोपी है और जून 2018 में कर्नाटक ट्रायल कोर्ट द्वारा इस पर चार्जेज फ्रेम किये गए थे। वहीं 2010 में इसका एक तमिल एक्ट्रेस के साथ अंतरंग वीडियो भी सामने आया था। नित्यानंद के पासपोर्ट की अवधि ख़त्म हो जाने के कारण वह सरकार के कब्जे में था, इसके बावजूद भी वह नेपाल के रास्ते एक फर्ज़ी पासपोर्ट का सहारा लेते हुए भाग गया। नित्यानंद भारत की कई आदालतों में आरोपों का सामना कर रहा था और जमानत पर बाहर था। वह पिछले एक साल में 43 बार अदालत के समन पर गैर-हाजिर रहा है
Post Top Ad
Your Ad Spot
गुरुवार, 20 अगस्त 2020
Home
featured
रेप का आरोपी भगोड़ा स्वयंभू बाबा नित्यानंद 'हिन्दू निवेश एवं रिज़र्व बैंक' खोलने जा रहा है
रेप का आरोपी भगोड़ा स्वयंभू बाबा नित्यानंद 'हिन्दू निवेश एवं रिज़र्व बैंक' खोलने जा रहा है
बुधवार को एक वीडियो जारी करतेहुए नित्यानंद ने कहा कि वह गणेश चतुर्थी के दिन स्वघोषित राष्ट्र कैलासा में 'रिज़र्व बैंक' शुरू करने जा रहा है। यह बैंक देश की केंद्रीय बैंक के रूप में काम करेगी।वीडियो में नित्यानंद को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि 'गणपति की कृपा से गणेश चतुर्थी के दिन हम रिज़र्व बैंक ऑफ कैलासा के सभी विवरणों और करेंसी का खुलासा करने जा रहे हैं। यह सब एकदम तैयार है। समस्त आर्थिक नीतियों, के साथ 300 पृष्ठों का दस्तावेज पूरी तरह से तैयार है। इसमें मुद्रा, उसका आंतरिक उपयोग और बाहरी विश्व मुद्रा विनिमय के साथ जो भी आर्थिक रणनीति हम अपनाने जा रहे हैं, वह सब कुछ कानूनी रूप से तैयार किया गया है।'
Tags
featured#
खबरों को पढ़ने के बाद अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के व्हॉट्सऐप ग्रुप में शेयर जरूर करे।
Share This
About MY NEWS NETWORK
featured
Tags:
featured
खबरों को पढ़ने के बाद अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के व्हॉट्सऐप ग्रुप में शेयर जरूर करे।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Post Top Ad
Your Ad Spot
Author Details
For More Information you can Contact :
Mr.P.P.Singh.
Ph;9927544440 Agra

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें