पंजाब के अमृतसर, तरनतारन व गुरदासपुर जिलों में जहरीली शराब पीने से 24 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक की हालत गंभीर बनी हुई है. मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पूरे घटनाक्रम की जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया है.
पंजाब के सीमावर्ती जिलों में शराब निकालने का काम खुलेआम चलता है. अमृतसर जिले के गांव मुछल में भी पुलिस की मिलीभगत से कुछ लोग घर में ही शराब निकालते हैं. इस गोरखधंधे में एक महिला भी लिप्त है. बुधवार की रात इसी गांव के लोगों ने कच्ची शराब खरीदी और पीने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ना शुरू हो गई.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें