My News Network is a Agra based channel operated by PP Singh Chauhan who is into field of media since 30+ years. He has worked with several media brands like Aaj, Amarujala, Dainik Jagran , DLA and several other brands. This channel focuses on daily news, breaking news, articles and stories covering the area of Agra and Uttar Pradesh. This news blog also covers national news and articles based on national interest.

test

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

बुधवार, 13 मई 2020

लापरवाह स्वास्थ अधिकारियों पर सरकार की ताबड़तोड़ कार्यवाही




आगरा, संक्रमित के बढ़ते मामलों पर लगाम लगाने के लिए आगरा में जिस सख़्ती और कार्रवाई की जरूरत थी वो सीएम योगी की टीम ने आगरा पहुँच कर जिम्मेदार अधिकारियों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही शुरू कर दी ।वही एक तरफ जहां कोरोना की चेन तोड़ने के लिए आगरा में लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराया जा रहा है तो वहीं  सीएम की टीम ने सख्त रवैया अपनाते हुए सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज यानी एसएनएमसी के प्रिंसिपल डॉ जी के अनेजा को हटा दिया गया है और उनकी जगह कानपुर से संजय काले को आगरा एसएन का नया प्रिंसिपल बनाया गया है।


जानकारी के मुताबिक एसएन मेडिकल कॉलेज में लगातार व्यवस्था में कमी के चलते एसएन कोरोना संक्रमण का बड़ा केंद्र बन गया था। इसे रोक पाने में डॉ जी के अनेजा पूरी तरह असफल रहे जिसके चलते सीएम की टीम ने डॉ जी के अनेजा को एसएन प्रिंसिपल के पद से हटाकर निदेशालय चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण लखनऊ से संबद्ध कर दिया है। बताते चलें कि इससे पहले स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के चलते सीएमओ मुकेश वत्स और एडीए हेल्थ डॉ ए के मित्तल पर भी कार्रवाई की गई थी।
वहीं एसएन मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाएं संभालने के लिए डॉ ए के आर्य को वाइस प्रिंसिपल बनाया गया है। डॉ प्रशांत गुप्ता को आइसोलेशन वार्ड का प्रभारी और डॉ जूही सिंघल को इमरजेंसी का नोडल अधिकारी बनाया गया है। वही डॉ अजय अग्रवाल को शव प्रबंधन का प्रभारी बनाया गया है। एसएन मेडिकल कॉलेज में 100 बेड का अतिरिक्त आइसोलेशन वार्ड बनाने की कवायद की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages