 |
| सीएस अर्पित सूरी |
द इंस्टीट्यूट ऑफ कम्पनीज सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया की आगरा शाखा में वर्ष 2020 के लिए नई मैनेजिंग कमेटी अर्पित सूरी को वर्ष 2020
के लिए आगरा शाखा का नया अध्यक्ष चुना गया सीएस सीएस तरीन रावत को उपाध्यक्ष, सीएस चिराग गर्ग को सचिव तथा सीएस अंकुर वर्मा को कोषाध्यक्ष चुना गया है। वर्तमान अध्यक्ष सीएस भरत हसानी ने सभी पदाधिकारियों को उनका पदभार ग्रहण कराया तथा अपने कार्यकाल में मिले सहयोग के लिए सभी को धन्यवाद दिया सभी निर्वाचित पदाधिकारियों ने एक नई सोच के साथ कार्यभार ग्रहण किया और संस्था को आगे बढ़ाने का निश्चय किया है। कमेटी की बैठक 18 जनवरी की शाम को हुई जिसमें नवनिर्वाचित अध्यक्ष सीएस अर्पित सूरी ने अपने पद का कार्यभार ग्रहण करते हुए अपनी आगामी कार्य योजनाओं को कमेटी के सदस्यों के समक्ष रखा तथा आगामी कार्य योजनाओं को पूर्ण करने की जिम्मेदारी ली
नवनिर्वाचित अध्यक्ष अर्पित सूरी ने कहा कि अपने सभी साथियों का आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने मुझे अध्यक्ष पद की जिम्मेदारियों को निर्वाह करने के लिए चुना। मैं सभी को पूर्ण विश्वास दिलाता हूं कि मैं अपनी टीम के साथ चैप्टर को नई ऊंचाइयों की ओर ले जाने का प्रयास करूंगा।
इस अवसर पर सीएस अनुज अशोक तथा सीएस आँचल जैन उपस्थित रहे ।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें