My News Network is a Agra based channel operated by PP Singh Chauhan who is into field of media since 30+ years. He has worked with several media brands like Aaj, Amarujala, Dainik Jagran , DLA and several other brands. This channel focuses on daily news, breaking news, articles and stories covering the area of Agra and Uttar Pradesh. This news blog also covers national news and articles based on national interest.

test

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

मंगलवार, 26 नवंबर 2019

हर चाचा शिवपाल यादव नही होता, तीन दिनों मैं ही महाराष्ट्र मैं गिरी बीजेपी सरकार


देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्‍ट्र  के मुख्‍यमंत्री पद से इस्‍तीफा दिया . प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि बहुमत बीजेपी-शिवसेना गठबंधन को मिला था. हमें 105 सीट पर सफलता मिली थी. हमने शिवसेना का काफी इंतजार किया. सेना ने एनसीपी और कांग्रेस से बातचीत शुरू कर दी. देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हमने कभी भी ढाई-ढाई साल का वादा नहीं किया था. शिवसेना ने अपना ही मजाक बनाया. तीनों दलों ने सरकार बनाने से इंकार कर दिया था . तब जाकर 15 दिन बाद राज्‍य में राष्‍ट्रपति शासन लगाया गया. हमने अजित पवार को राजी किया. अब हमारे पास बहुमत नहीं है इसलिए मैं अपने पद से इस्‍तीफा दे रहा हूं. फडणवीस से पहले उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया.  उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में जारी उठा-पटक का ताजा घटनाक्रम इस प्रकार है.
दोपहर 03: 41: देवेन्द्र फडणवीस ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की घोषणा की.
दोपहर 03: 20: शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि अजित पवार ने उप मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है
दोपहर 03: 18: संजय राउत ने शिवसेना-राकांपा-कांग्रेस गठबंधन के नेताओं से मुलाकात के बाद कहा, अगले पांच वर्ष के लिए उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री होंगे.
दोपहर 03: 01: उच्चतम न्यायालय के महाराष्ट्र विधानसभा में बुधवार को शक्ति प्रदर्शन करने का निर्देश देने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जे. पी. नड्डा के साथ बैठक की.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages