My News Network is a Agra based channel operated by PP Singh Chauhan who is into field of media since 30+ years. He has worked with several media brands like Aaj, Amarujala, Dainik Jagran , DLA and several other brands. This channel focuses on daily news, breaking news, articles and stories covering the area of Agra and Uttar Pradesh. This news blog also covers national news and articles based on national interest.

test

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

रविवार, 6 अक्टूबर 2019

सई रा नरसिम्हा रेड्डी ने कमाई के मामले में 'वॉर' को भी चटाई धूल


‌ इस हफ्ते दो बड़ी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुईं, जिसमें बॉलीवुड के दिग्गज अमिताभ बच्चन और चिरंजीवी  की फिल्म 'सई रा नरसिम्हा रेड्डी (Sye Raa Narasimha Reddy)' और बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन  और टाइगर श्रॉफ  की एक्शन-थ्रिलर 'वॉर (war)' शामिल है. इन दोनों फिल्मों ने अपने ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर हंगामा मचा दिया, लेकिन 'वॉर' पर 'सई रा नरसिम्हा रेड्डी' भारी पड़ी. जी हां, ओपनिंग पर 'सई रा नरसिम्हा रेड्डी' ने कमाई के मामले में 'वॉर' को पीछे छोड़ने में सफलता हासिल की है.
ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहता के अनुसार 'सई रा नरसिम्हा रेड्डी' ने पहले दिन कुल 65 करोड़ का बिजनेस करने में सफलता हासिल की, जबकि 'वॉर' ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कुल 53 करोड़ की कमाई की. इस हिसाब से दोनों फिल्मों के आंकड़े जोड़े जाएं, तो दोनों ने मिलकर बॉक्स ऑफिस पर कुल 118 करोड़ की कमाई करने में सफल रही. बात दें, फिल्‍म 'सई रा नरसिम्हा रेड्डी' एक ऐसे योद्धा उय्यालावादा नरसिम्‍हा रेड्डी की कहानी है, जिसने अंग्रेजों के खिलाफ सबसे पहले जंग शुरुआत की थी. इस फिल्‍म में अमिताभ बच्‍चन  नरसिंहा रेड्डी के गुरू के किरदार में नजर आ रहे हैं. 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages