My News Network is a Agra based channel operated by PP Singh Chauhan who is into field of media since 30+ years. He has worked with several media brands like Aaj, Amarujala, Dainik Jagran , DLA and several other brands. This channel focuses on daily news, breaking news, articles and stories covering the area of Agra and Uttar Pradesh. This news blog also covers national news and articles based on national interest.

test

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

शनिवार, 5 अक्टूबर 2019

‌10 दिवसीय आगरा महोत्सव 2019 में 250 स्टॉल,20 सांस्कृतिक कार्यक्रम,30 झूले एवम 50 से अधिक वैरायटी के व्यंजनो का फ़ूड कोर्ट



भारतीय कला, संस्कृति और औद्योगिक विरासत के विभिन्न रंग लिये कोठी मीना बाजार मैदान पर 11 अक्टूबर से मिडनाइट बाजार के सहयोग से आयोजित होने वाले दस दिवसीय 'आगरा महोत्सव -झलक विरासत की 'का पोस्टर विमोचन समारोह होटल पी एल पैलेस में सांसद एसपी सिंह बघेल, महापौर नवीन जैन, लघु उद्योग निगम लिमिटेड  उपाध्यक्ष राकेश गर्ग, एफमेक के चैयरमेन पूरन डावर, डॉ० मुनीश्वर गुप्ता, डॉ० संदीप अग्रवाल एंव रावी इवेंट्स के निर्देशक मनीष अग्रवाल  ने सयुंक्त रूप से किया
11 अक्टूबर से बीस अक्टूबर तक कोठी मीना बाजार में होने जा रहे आगरा महोत्सव में परम्परागत कुटीर उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा | महोत्सव में हर शाम भारत की कला और संस्कृति के साथ विविध रंगो की झलक दिखेगी।
सांसद एसपी सिंह बघेल ने कहा कि आगरा में व्यावसायिक गतविधियां बढ़ाने के लिए आगरा महोत्सव एक सराहनीय प्रयास है| जहाँ एक जगह पर दैनिक आवश्यकताओं की हर वस्तु मिलेगी | महापौर नवीन जैन ने कहा कि महोत्सव में नगरवासियो को स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने का सन्देश दिया जायेगा | आगरा महोत्सव आयोजन समिति के मनीष अग्रवाल ने बताया कि आगरा महोत्सव लघु भारत के रूप में नज़र आएगा | सांस्कृतिक कार्यक्रम सयोजक पीपी सिंह चौहान ने बताया कि दस दिवसीय इस आयोजन में सांस्कृतिक मुक्ताकाशी मंच सजाया जा रहा है | जिसमे स्थानीय कलाकारों के अलावा बाहर से कलाकारों को भी आमंत्रित किया जा रहा है |  इस अवसर पर मुख्य रूप से विनय पतसरिया, रजनीश त्यागी, संजीव सिंह, गौरव बंसल, वैभव गर्ग,  केशव अग्रवाल, अनिल जैन, पवन सिंह, प्रियंका चौहान, यशोदा शर्मा, डॉ० मनविंदर कौर, अम्बा प्रसाद गर्ग, मुकेश मित्तल, अजय शर्मा, ब्रजेश शर्मा, कमलप्रीत सिंह, सुनील शाह, जावेद अख्तर आदि उपस्थित रहे  | रावी से अतिथियों का स्वागत मुनेंद्र सिंह, अमित यादव, राम शर्मा ने किया | कार्यक्रम का संचालन अमित सूरी ने किया |
‌स्व० विधायक की स्मृति में होगा महोत्सव का मुख्य द्वार का नाम
शहर के पांच बार के विधायक रहे स्व० जगन प्रसाद गर्ग की स्मृति में आगरा महोत्सव के मुख्य द्वार से श्रद्धांजलि दी जाएगी |
निःशुल्क होगा मेले में प्रवेश
आगरा के आगरावासी परिवार सहित महोत्सव में निःशुल्क प्रवेश कर आनंद ले सकेंगे | दोपहर दो बजे से रात्रि दस बजे तक प्रतिदिन आयोजन होगा |
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सूची
11 अक्टूबर को शाम को आगरा महोत्सव का रंगारंग आगाज, 12 अक्टूबर को तुषा शर्मा द्वारा हेंड राइटिंग कम्पटीशन, रौशनी गिदवानी द्वारा शाम-ए-कत्थक तथा मधु सक्सेना द्वारा डेफ एन डम्ब शो, 13 अक्टूबर को शिवानी मिश्रा द्वारा रंगोली कम्पटीशन व प्रिया बंसल द्वारा फेस ऑफ़ आगरा 2019 फैशन शो, 14 अक्टूबर को पवन अगारी-हिर्देश चौधरी द्वारा युवा कवि सम्मलेन, 15 अक्टूबर को एकता जैन द्वारा नाचो झूम डांस कम्पटीशन, 16 अक्टूबर को कनिका माथुर द्वारा ड्राइंग कम्पटीशन व तुषा शर्मा द्वारा सिंगिग कम्पटीशन, 17 अक्टूबर को रावी इवेंट्स द्वारा मेडिकल केम्प तथा भारत विकास परिषद् द्वारा नारी को सलाम-नारी का सम्मान, 18 अक्टूबर को कनिका माथुर द्वारा कलश, थाल-दीया डांडिया सज्जा, शिवानी मिश्रा द्वारा फैशन शो-किड्स मॉडलिंग एवं एकता जैन द्वारा डांडिया नाईट, 19 अक्टूबर को विनीत बवानिया द्वारा श्रीमती आगरा 2019 , 20 अक्टूबर को आगरा महोत्सव का समापन व सम्मान समारोह का होगा |

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages