ये रफ्तार ही वजह है कि आज तक जिस डिजिटल मीडिया की सरकार ने कोई सुध नहीं ली थी, विदेशी निवेश को मंजूरी देकर आज उसके लिए बड़ा फैसला ले लिया।
जरा सोचिए कि छह-सात साल पहले जिस फोन की खबर को आप संजीदगी से नहीं लेते थे, उसकी आज आपको लत लग चुकी है
डिजिटल मीडिया महज दो सालों में यानी 2021 तक प्रिंट और एंटरटेनमेंट से आगे निकल जाएगा।
चीन के बाद भारत में इंटरनेट यूजर्स हर साल 13 प्रतिशत बढ़ रहे हैं और 2021 तक पांच मिलियन तक पहुंच सकते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में लगभग 2.5 मिलियन डिजिटल यूजर्स हैं और टीवी की तरफ लोग अब सिर्फ बड़ी खबर के वक्त ही रूख करते हैं
लेकिन आज दौर है तेज रफ्तार का,अगर आप इसमें शामिल नहीं होंगे तो खुद पीछे रह जाएंगे। फिक्की-ईवाई की रिपोर्ट के मुताबिक, इंटरनेट यूजर्स के बढ़ते आधार के साथ, देश में डिजिटल मीडिया के 2019 तक एंटरटेनमेंट से और 2021 तक प्रिंट से आगे निकलकर 5.1 बिलियन डॉलर तक पहुंच जाने की उम्मीद है।
रिपोर्ट के मुताबिक, 2018 में डिजिटल मीडिया में 42 फीसदी की वृद्धि हुई, जिसका मूल्य 2.4 बिलियन डॉलर था। इसमें कहा गया है कि भारतीयों ने अपने फोन का 30 फीसद समय मनोरंजन पर खर्च किया। रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि डिजिटल मीडिया 2019 में 3.2 बिलियन डॉलर तक पहुंच सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें