रानू मंडल रेलवे प्लेटफॉर्मों, स्टेशनों पर गाती थीं. आमतौर पर वो पश्चिम बंगाल के रानाघाट स्टेशन पर गाना गाकर अपना गुजर-बसर करती थीं. एक दिन वहां से गुजरते वक्त यतींद्र चक्रवर्ती ने रानू का गाना सुना. उन्होंने रानू को गाते हुए वीडियो रिकॉर्डिंग कर ली और सोशल मीडिया में अपलोड कर दिया
इसके बाद सोशल मीडिया पर कई ऐसे चर्चित पेज हैं, जो इस तरह के वीडियो ढूंढ-ढूंढ कर अपने पेज पर डालते हैं. इसी में एक ‘बरपेटा टाउन द प्लेस ऑफ पीस’ को ये वीडियो मिला. 28 जुलाई को इस पेज पर वीडियो आते ही तेजी से शेयर होने लगा. तब रानू का गाया गाना 'एक प्यार का नगमा है' को लता मंगेशकर से तुलना होने लगी
इसके बाद कुछ टीवी रियालिटी शो और वहां से हिमेश रेशमिया की नजर रानू पर पड़ी. हिमेश ने तय किया कि वो रानू को एक गाने में मौका देंगे. उन्होंने संपर्क किया तो बात घूम-फिर कर इस वीडियो को बनाने वाले यतींद्र चक्रवर्ती के पास पहुंची, क्योंकि सबसे पहली बार वीडियो उन्हीं बनाया था, वही जानते थे कि महिला कहां रहती है.
यतींद्र से संपर्क होने के बाद उन्हें लेकर हिमेश से मिलने आने को कहा गया. इसके बाद यतींद्र ने रानू को फ्लाइट से लेकर मुंबई पहुंचे. वहां हिमेश का गाना रिकॉर्ड करने से पहले उन्हें पार्लर में तैयार कराया गया. इसके बाद उन्हें स्टूडियो पहुंचा गया. स्टूडियो में काफी मेहनत के बाद रानू ने हिमेश की आगामी फिल्म 'हैप्पी हार्डी एंड हीर' के गाने में 'तेरी मेरी कहानी' का फीमेल वाला हिस्सा गाया.
इसके बाद हिमेश वहां पहुंचे और रानू का गाना सुना. इसी दौरान किसी ने हिमेश का वीडियो बना लिया. चूंकि रानू के पहले वीडियो को पहले ही 40 लाख से ज्यादा लोग देख चुके थे. ज्यादातर मीडिया में उनके ऊपर खबरें बन चुकी थीं. इसलिए तत्काल लोगों ने रानू को पहचान लिया और उनका हिमेश के साथ वाला वीडियो पहले से ज्यादा वायरल हो गया.


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें