My News Network is a Agra based channel operated by PP Singh Chauhan who is into field of media since 30+ years. He has worked with several media brands like Aaj, Amarujala, Dainik Jagran , DLA and several other brands. This channel focuses on daily news, breaking news, articles and stories covering the area of Agra and Uttar Pradesh. This news blog also covers national news and articles based on national interest.

test

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

सोमवार, 1 जुलाई 2019

जनता जानती है बसपा की असलियत-सपा

   


लोकसभा चुनाव के के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती ने जिस तरह से सपा से गठबंधन तोड़ा और मुलायम परिवार हमला किया, उसके बाद सपा की तरफ से भी तीखी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। बसपा सुप्रीमो के तल्ख बयानों पर सपा ने पलटवार करते हुए कहा कि जनता बसपा की असलियत को जानती है।

सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा कि भले ही बसपा समाजवादी पार्टी पर आरोप लगा रही है और बुरा-भला कह रही हो, लेकिन यूपी की जनता उनकी असलियत को जानती है। आगामी विधानसभा उपचुनावों में जनता बसपा को जवाब देगी। सपा ने भी उपचुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं और तमाम विरोधियों के खिलाफ सपा पूरे दमखम से चुनाव लड़ेगी।

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के दौरान मायावती की पार्टी बसपा और अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी ने रालोद के साथ मिलकर महागठबंधन कर चुनाव लड़ा था। हालांकि, इस गठबंधन को अपेक्षित सफलता नहीं मिल सकी। चुनाव परिणामों के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती ने सपा से गठबंधन को नुकसानदेह बताते हुए अपने रास्ते अलग कर लिए थे और उन्होंने अखिलेश यादव पर निशाना भी साधा था।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages