My News Network is a Agra based channel operated by PP Singh Chauhan who is into field of media since 30+ years. He has worked with several media brands like Aaj, Amarujala, Dainik Jagran , DLA and several other brands. This channel focuses on daily news, breaking news, articles and stories covering the area of Agra and Uttar Pradesh. This news blog also covers national news and articles based on national interest.

test

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

बुधवार, 29 मई 2019

बीमारियों के खिलाफ सुरक्षा कवच है वैक्सीन


वैक्सीन यानी टीका बहुत-सी बीमारियों से लड़ने में मदद करता है। हालांकि कुछ वैक्सीन को लेकर सवाल भी उठते रहते हैं कि इन्हें लगवाना चाहिए या नहीं या फिर कोई वैक्सीन नुकसान भी पहुंचा सकती है आदि। एक्सपर्ट्स से बात करते जरूरी टीकों के बारे में पूरी जानकारी दे रही हैं प्रियंका सिंह- 

सरकार ने देश भर में यूनिवर्सल इम्यूनाइजेशन प्रोग्राम (UIP) चलाया हुआ है, जिसके तहत जन्म से लेकर 15 साल तक के बच्चों और गर्भवती महिलाओं को अलग-अलग बीमारियों से बचाने के लिए वैक्सीन यानी टीके लगाए जाते हैं। सरकारी अस्पतालों में ये टीके मुफ्त लगाए जाते हैं। वैक्सीन प्राइवेट अस्पतालों में भी लगवा सकते हैं। वैसे, इस प्रोग्राम के अलावा भी डॉक्टर कुछ ऐसे टीके लगवाने की सलाह देते हैं, जो डब्ल्यूएचओ की लिस्ट में शामिल हैं। कुछ टीके कुछ खास इलाकों में होने वाली बीमारियों के अनुसार उन्हीं इलाकों में भी लगाए जाते हैं। 

बेहद जरूरी टीके- (इसमें वे टीके आते हैं जो सरकारी प्रोग्राम या WHO की लिस्ट में शामिल हैं) 

जन्म के फौरन बाद 
BCG, OPV (पोलियो ड्रॉप्स), हेपटाइटिस बी 
(टीबी, हेपटाइटिस बी और पोलियो से बचाव) 
कीमत: `300-500, तीनों वैक्सीन मिलाकर 

छठे हफ्ते (डेढ़ महीना) पर 
DPT (डिप्थीरिया, टेटनस और काली खांसी से बचाव) 
हेपटाइटिस बी (दूसरी डोज़) (हेपटाइटिस बी से बचाव) 
एच इनफ्लुएंजा बी (मैनेंग्जाइटिस यानी दिमागी बुखार से बचाव) 
कीमत: 5 बीमारियों (डिप्थीरिया, काली खांसी, टेटनस, हेपटाइटिस बी और मैनेंग्जाइटिस) के टीके को पैंटावेलेंट कहते हैं और पेनलेस वैक्सीन की कीमत 2400-2600 रुपये होती है, अगर पोलियो का इंजेक्शन भी साथ लेते हैं तो कीमत 2600-3900 रुपये तक हो सकती है। इन दिनों ज्यादातर पेंटावेलेंट ही लगाया जा रहा है। 
रोटा वायरस (डायरिया से बचाव) कीमत: `650-1600, यह पिलाने वाली दवा है। 
नीमोकॉकल (निमोनिया से बचाव) कीमत: `1500-3800 

ढाई महीने पर 
पेंटावेलेंट, पोलियो, रोटा वायरस, नीमोकॉकल 
(डिप्थीरिया, काली खांसी, टेटनस, हेपटाइटिस, मैनेंग्जाइटिस, पोलियो और निमोनिया से बचाव) 
कीमत: `4500-6500 तक, सभी वैक्सीन की 

साढे़ तीन महीने पर 
पेंटावेलेंट, पोलियो, रोटा वायरस, नीमोकॉकल 
(डिप्थीरिया, काली खांसी, टिटनस, हेपटाइटिस, मैनेंग्जाइटिस, पोलियो और निमोनिया से बचाव) 
कीमत: `4500-6500 तक, सभी वैक्सीन की 

9वें महीने पर 
MMR, विटामिन ए की ड्रॉप्स 
(खसरा, कनफेड़ा, रुबैला से बचाव) 
कीमत: `150-180 

सवा से 2 साल 
MMR, DPT बूस्टर, पोलियो बूस्टर, विटामिन ए ड्रॉप्स (खसरा, कनफेड़ा, रुबैला से बचाव) 
कीमत: `300-500 
नोट: बच्चे के 5 साल का होने तक हर छह महीने पर विटामिन ए की ड्रॉप्स पिलानी चाहिए। 

24वें महीने (2 साल) पर 
टाइफॉइड (टायफायड से बचाव) 
कीमत: `1800 रुपये 
नोट: यह वैक्सीन आमतौर पर तभी देना फायदेमंद है, जब बच्चा बाहर का खाना खाने लगता है। हालांकि टाइफॉइड मां से भी जा सकता है। कई बार डॉक्टर 9-10 महीने की उम्र में भी लगाते हैं। 

5 साल पर 
DPT लास्ट बूस्टर, पोलियो (लास्ट बूस्टर) 
(डिप्थीरिया, काली खांसी, टेटनेस और पोलियो से बचाव) 
कीमत: `20-30 `1100-1200 (पेनलेस) 

9-15 साल के बीच 
HPV (सर्वाइकल कैंसर से बचाव) 
कीमत: `3000 प्रति डोज़, तीनों डोज़ जरूरी 
नोट: इसे सेक्स शुरू करने की उम्र से पहले, करीब 11-12 साल की लड़कियों में लगवाना बेहतर है। 
टिटनस (टेटनस से बचाव) कीमत: `100-200 
नोट: DPT का कोर्स पूरा होने के बाद 10 और 15 साल की उम्र में इसे फिर से लगवाना चाहिए। 

ध्यान दें-
- मां का दूध बच्चे की इम्युनिटी बढ़ाता है और कुदरती टीके का काम करता है। मम्स, मीजल्स जैसी कई बीमारियों से यह खासतौर पर बचाता है। 
- 5 साल की उम्र तक अगर DPT का टीका मिस हो गया है तो फिर इसे लगवाना आमतौर पर जरूरी नहीं होता क्योंकि इसके बाद शरीर खुद ही इन बीमारियों के खिलाफ इम्युनिटी पैदा कर लेती है। 

नोट- कुछ डॉक्टर चिकनपॉक्स से बचाव के लिए भी बच्चों में टीका लगवाते हैं, वहीं डॉ. संजय राय, मानते हैं कि इसकी जरूरत नहीं है। यह जानलेवा बीमारी नहीं है और एक बार होने के बाद दोबारा नहीं होती। वैसे भी यह महंगा टीका है और इसकी कीमत 1700-1800 रु होती है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages